चारधाम यात्रा के लिए अब तक 30 लाख पंजीकरण

देहरादून : चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में  ख़ुशी है, लाखों की संख्या में भक्तों ने अभी तक दर्शन किए हैं।केदारनाथ यात्रा के लिए प्रतिदिन पंजीकरण का आंकड़ा 30 हजार से ऊपर है। इस कारण सरकार को भीड़ नियंत्रण करने के लिए पंजीकरण को रोकना पड़ा है। सरकार ने 15 मई तक नए पंजीकरण पर लगे रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया है। बीते दिन 15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण किया है। 

केदारनाथ धाम के लिए 15 से 24 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम लिमिटेड है।
केदार घाटी में लगातार मौसम खराब होने से बारिश और बर्फबारी जारी है। इसे देखते हुए सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। ऑनलाइन काउंटर पर यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। जिससे बिना पंजीकरण के आने वाले यात्री चार धामों के दर्शन किए बगैर वापस न हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *