प्रदेश की अन्य नदियों में भी शुरू होगी राफ्टिंग

प्रदेश में साहसिक पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से भागीरथी नदी के बाद और नदियों में भी राफ्टिंग की शुरुआत होगी।तकनीकी समिति की जांच रिपोर्ट आने के बाद राफ्टिंग के लिए लाइसेंस जारी होगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि साहसिक गतिविधियों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

महाराज ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन में रिवर राफ्टिंग की बहुत संभावनाएं हैं। अभी तक देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए गंगा में राफ्टिंग आकर्षण हैं। प्रदेश सरकार राफ्टिंग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गंगोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भागीरथी नदी में राफ्टिंग एन्जॉय कर पाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *