यात्रियों के लिए दुखद खबर है, कि देहरादून-वाराणसी और देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली जनता और हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस इस हफ्ते तीन दिन के लिए रद्द की गई हैं। रोजा-मुरादाबाद सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लाॅक के चलते रेलवे ने 13 से 15 मई के बीच इन ट्रेनों को रद्द करने की बात हुई है।मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने कहा है कि रोजा-मुरादाबाद सेक्शन के बंथरा स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग और लूप लाइन का काम जारी है। इसके चलते देहरादून और वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिन रद्द रहेगी। वाराणसी से चलने वाली ट्रेन 13 व 14 मई, जबकि देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 मई को रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा से चलने वाली हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 13 व 14 मई और देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 को नहीं चलेंगी।
तीन दिन रद्द रहेंगी ये ट्रेनें,जानिए रुट

