आज सोमवार सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग 21 फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। और दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हालाँकि, फाइटर जेट का पायलट और को-पायलट सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक़, हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा के गांव बहलोल नगर के पास भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर घर में जा गिरा। हादसे के वक्त पैराशूट के जरिए अपनी जान बचाली। लेकिन मकान पर विमान गिरने से आसपास के लोग इससे ग्रसित हो गए। मरने वालों में दो महिलाएं थीं। लोगों ने घटनास्थल पर पैराशूट की सहायता से उतरे पायलट की मदद की और सेना के आने के बाद उन्हें सौंपा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच क्र रही है। जिस घर पर विमान गिरा है, वहां बच्चे खेल रहे थे।

