चीन के वायरस एचएमपीवी ने लखनऊ में दस्तक दी है। शहर की एक महिला की जांच के बाद निजी लैब ने उन्हें एचएमपीवी पॉजिटिव करार दिया है। महिला को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां से रात 11 बजे बलरामपुर अस्पताल में एडमिट किया गया। निजी लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। आगे की जांच के लिए सैंपल को केजीएमयू भेजा गया है। महिला को अस्पताल के वार्ड नंबर 11 के आइसोलेशन में रखा गया है। नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा है। 60 वर्षीय महिला लखनऊ के कैंट क्षेत्र की निवासी है। देश में दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वर्तमान में देश में बुधवार तक 11 मामले सामने आ चुके हैं। चिकित्सकों के मुताबिक लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अमूमन यह जाड़े के दिनों में फैलता है ,देश में पहली बार 2003 में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। बीजे मेडिकल कॉलेज और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे ने पहली बार बच्चों में इसकी पुष्टि की थी।
लखनऊ में दी एचएमपीवी ने दस्तक, जांच में पॉजिटिव पाई गई महिला
