आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में ह्त्या कर दी गई है। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी के अंदर घुसकर गोलियों से भूना गया है। भारत में आतंकवाद का पर्याय बना पंजवड़ इन दिनों टाउनशिप क्षेत्र, अकबर चौक, नेसपैक कॉलोनी, लाहौर में था। पंजवड़ की मौके पर ही मौत हुई है। पंजवड़ 1990 से ही पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ बताया जा रहा है। पंजवड़ ने पाकिस्तान में अपना नाम मलिक सरदार सिंह कर लिया था और आज शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर आए दो लोगों ने उसे गोलियों से भून दिया। परमजीत सिंह पंजवड़ पुत्र कश्मीरा सिंह, गांव पंजवड़, जिला अमृतसर का रहने वाला था और पंजाब से फरार होकर 1990 में पाकिस्तान में था। खालिस्तान कमांडो फोर्स में शामिल होने से पहले 1986 उसने केंद्रीय सहकारी बैंक में काम किया।
परमजीत पंजवड़ की पाकिस्तान में हत्या, जानिए कौन है पंजवड़ ?

