जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में आज गुरूवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक़, इसमें दो से तीन लोग सवार थे। हादसे का पता चलते ही पुलिस और सेना की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बचाव अभियान जारी है। हालाँकि अभी तक क्रैश की सही वजह मालूम नहीं हुई है।
सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 जवान थे सवार

