कांग्रेस सांसद हुए गिरफ्तार,पहलवानों के पक्ष में उतरे 

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और महिला पहलवानों के बीच का मामला गर्माता जा रहा है जिसपर अब राजनीतिक रोटियां सिकिनी शुरू हो चुकी हैं। बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों के साथ बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस की झड़प हुई, पुलिस के एक मुलाजिम ने महिला पहलवानों से बतमीजी गालिया दी और धक्का-मुक्की की गयी है। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस है। वहीं, कांग्रेस ने भी दिल्ली पुलिस पर भी निशाना साधा है।

 दरअसल, जब घटना की जानकारी कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हुई तो वे देर रात पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत के बाद उन्हें वसंत विहार पुलिस चौकी पर रखा। आज सुबह गुरुवार को सुबह दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर अपने गिरफ्तारी की जानकारी दी है।पुलिस के धारा 144 लागू होने की बात कहने पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह खिलाड़ियों से अकेले मिलेंगे और अपने पीएसओ को भी साथ नहीं ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *