देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के कल 100 एपीसोड पूरे हो रहे हैं। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘मन की बात’ का कल 100 वां संस्करण सुबह 11 बजे प्रसारित करेंगे। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।छात्रों के लिए भी यह जानकारी बहुत जरूरी है। पूर्व में छात्र और शिक्षक और आमजन इस कार्यक्रम को सुनते रहे हैं।
कल प्रदेश में होगा भव्य आयोजन,’मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे

