हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट,  लिखी चिठ्ठी 


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कॉर्बेट टाइगर नेशनल पार्क के तहत पाखरो टाइगर सफारी बनाने में अनियमितता और लालढांग-चिल्लरखाल- कोटद्वार वन मोटर मार्ग निर्माण का मामला उठाते हुए पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत पर हमला बोला है। 

बिना नाम लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा कि अविश्वसनीय तरीके से कॉर्बेट के कोर एरिया में बिना अनुमति के हजारों पेड़ काटे गए। बिना स्वीकृति के लाखों-करोड़ों रुपये निमार्ण पर खर्च कर दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया क्या एक-दो अधिकारी बिना सरकार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना इतना बड़ा काम कैसे किया ?

लालढांग-चिल्लरखाल- कोटद्वार वन मोटर मार्ग का भी मुद्दा उठाया है। निर्माण के लिए वर्ष 2016 में सरकार ने सात करोड़ रुपये वन विभाग को सौंपे थे, लेकिन तब से लेकर अब तक सड़क आज भी उसी स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *