ऋषिकेश: कार पलटी, पांच लोग घायल, दो की हालत नाजुक

शनिवार सुबह ही चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के पास ही एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह ध्वस्त हो गई है उसमें सवार पांच लोग बुरी घायल हुए हैं।  इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ जा रही थी। जहां अचानक कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के  बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर किया गया 

घायल-

दुर्घटना में अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा , रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा निवासी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *