लखनऊ :पीएम नरेंद्र मोदी की सांसद नगरी काशी की की तो कायाकल्प हो चुकी है और अब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। इसी कड़ी में अभी मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प का काम भी जारी है, और अब इसके बाद बारी है नैमिषारण्य की बारी है। काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य का कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
जिससे हर सेक्टर में रोजगार के अवसर मिलेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को नैमिषारण्य में आयोजित चुनावी जनसभा में साझा की है। उन्होंने यूपी में हो रहे नगर निकाय चुनाव को देवासुर संग्राम कहा। मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कहा कि अत्यंत पवित्र और साधकों को सिद्धि प्रदान करने वाली इस तीर्थ भूमि नैमिषारण्य को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं।
काशी की तरह नैमिषारण्य का भी होगा सुंदरीकरण : सीएम योगी

