कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा बयान दे दिया था। जिसे लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में दंगे होंगे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कांग्रेस चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की गई है।
कांग्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर
कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज गुरुवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां केंद्रीय गृह मंत्री नेता अमित शाह, जिस रैली में अमित शाह ने बयान दिया, उस रैली के आयोजक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, लोगों को शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में एफआईआर फ़ाइल की है।
अमित शाह के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस ने दर्ज कराया मामला

