भारतीय मूल के एक अरबपति ने लंदन में ब्रिटेन के पहले जगन्नाथ मंदिर को बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये का दान दिया है।ओडिशा के रहने वाले विश्वनाथ पटनायक ने मंदिर निर्माण पर काम कर रहे ब्रिटिश चैरिटी को यह राशि देने के लिए कहा है। मंदिर का पहला चरण अगले साल के अंत तक पूरा होगा और कथित तौर पर, यह विदेश में एक मंदिर में किए गए सबसे बड़े योगदानों में से एक है। इंग्लैंड में चैरिटी कमीशन में पंजीकृत श्री जगन्नाथ सोसाइटी यूके ने कहा कि रविवार को अक्षय तृतीया पर ब्रिटेन में हुए जगन्नाथ सम्मेलन में यह घोषणा हुई है।
15 एकड़ जमीन की होगी जमीन
कार्यक्रम में पटनायक ने श्रद्धालुओं से ब्रिटेन में जगन्नाथ मंदिर के सपने को पूरा करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का की बात कही है। लंदन में ‘श्री जगन्नाथ मंदिर’ के लिए लगभग 15 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 250 करोड़ रुपये में से 70 करोड़ रुपये रखे हैं। यह मंदिर में यूरोप में जगन्नाथ संस्कृति को दर्शाएगा, और हजारों भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करने का तीर्थ स्थल होगा। पटनायक फिननेस्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और संस्थापक हैं, जो नवीकरणीय, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), हाइड्रोजन लोकोमोटिव आदि में निवेश करते रहते हैं।

