सीएम धामी द्वारा SDRF जौलीग्रांट मुख्यालय का लोकार्पण

जौलीग्रांट : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा आज सोमवार को एयरपोर्ट के पास नवनिर्मित एसडीआरएफ मुख्यालय और अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण कराया गया। लोकार्पण के चलते क्षेत्रीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक बृजभूषण गैरोला भी उपस्थित रहे।

जून 2013 में केदारनाथ में आए भयंकर जलप्रलय में सेना ने रेस्क्यू कर लोगों को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचाया था और  उस समय पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन देहरादून एयरपोर्ट से संचालित हुआ था 2013 में एयरपोर्ट की भूमि पर सेना के अस्थायी ऑफिस और आवास  तैयार किये गए थे।  लेकिन अब यहाँ एसडीआरएफ की भूमि पर ऑफिस और आवासीय कॉलोनियों को बना दिया गया है। सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *