केदारनाथ में अचानक बिगड़ी दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट हुए

ऋषिकेश : केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने से दो लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट किया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल रवाना  किया गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

इस मामलें में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा है कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां  कार्य कर रहे थे।  उनकी तबीयत अचानक  खराब हो गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। अब दोनों ठीक बताए जा रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *