पिंडारी ग्लेशियर में हो रही भारी बर्फबारी से दुखद खबर मिली है, इस बर्फबारी की चपेट विदेशी ट्रैकरों का दल फस गया है। बर्फबारी में दल का सारा सामान दब जाने की भी खबर है।ट्रैकर और गाइड सुरक्षित हैं। ट्रैकरों के फंसने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट है और मौके के लिए रवाना हो गया है।
अप्रैल के बाद ग्लेशियरों की सैर शुरु हो गई थी जिसमें देश-विदेश से रोमांच के शौकीन जिले के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी और कफनी ग्लेशियर की सैर करने पहुँचते हैं इसी माह की शुरुआत होते ही विदेशी ट्रैकरों का 13 सदस्यीय दल एक भारतीय गाइड के साथ पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर निकला था और तीन अप्रैल को दल वन विभाग की अंतिम चेक पोस्ट जैंकुनी में पंजीकरण कराकर आगे की ओर रवाना हुआ था। ये दल कुछ दिनों तक खाती गांव में रुकना पड़ा था।भारी बर्फबारी होने और दल के जीरो प्वाइंट से पांच किमी की दूरी पर फंसने की सूचना मिली थी।

