बागपत :चौधरी चरण सिंह,महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर सड़कों के नाम

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कल (मंगलवार)बिजनौर के दौरे पर होंगें जिससे  पूर्व उन्होंने जनता को खुश कर दिया है।  जिस कड़ी में प्रदेश सीएम ने पश्चिमी यूपी के बागपत जनपद को कुछ बड़ा दिया है जिसके चलते जिले कि तीन सड़कों के नाम चौधरी चरणसिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखने का ऐलान सीएम योगी ने किया है। इस घोषणा को  योगी ने मोहर लगाईं है। 
 अब लोग बागपत जनपद के टांडा-रमाला मार्ग को चौधरी चरण सिंह मार्ग के रूप में जानेगें। वहीं छपरौली-बरनावा मार्ग को अब चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग के रूप में जाना जाएगा। ग्राम जोहड़ी में बिजली घर के सामने से ग्राम विजयवाड़ा तक जाने वाली सड़क को दादी चंद्रो तोमर मार्ग का नाम दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *