भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात हजार 633 नए केस आए हैं। जहां नए मामलों में गिरावट से राहत की सांस ली जा रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या लेकिन बढ़ोतरी में हैं। आज मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के 61 हजार 233 मरीज़ो का आंकड़ा सामने आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़,11 लोगों की संक्रमण से मृत्यु भी हुई है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण का शिकार हुए कुल संख्या 4,48,34,859 पहुंच गई है। इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 152 पहुंच गई। सबसे ज्यादा चार मौतें दिल्ली में हुईं। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई है। मृतकों की संख्या में केरल की तरफ से भी चार मौतों का इजाफा हुए है।
देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 0.14 फीसदी दर्ज हुए हैं और रिकवरी रेट 98.68 फीसदी है।अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ लोगों को खुराक मिली है।

