भारत में 24 घंटे में कोविड के चौकाने वाले मामले,जानिए सक्रिय केस 

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में में देश में कोरोना के 10 हजार 753 नए मामलें आए हैं। इसी के साथ देश में अब सक्रिय केसों की संख्या 53 हजार 720 पहुँच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस दौरान कोरोना से 27 और मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में अब तक इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 5,31,091 हो गई है।

कहां कितनी मौतें –दिल्ली में संक्रमण से छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज़ों की मौत होने की खबर है। केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों की सूची में छह और नाम जोड़े हैं ,कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,48,08,022 हो गई है। भारत में अब तक कुल 4,42,23,211 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *