असद एनकाउंटर पर आगबबूला हुए अखिलेश,कही ये बात

लखनऊ : माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को आज झाँसी के पास यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर में मार गिराया गया। इसके बाद एक ओर जहां भाजपा नेता योगी जी के प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की तारीफ़ कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता इन एनकाउंटर को फ़र्ज़ी क़रार दे रहे है। इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की प्रदेश सरकार असंवैधानिक तरीक़े से लोगों का एनकाउंटर कर रही है और अपनी पीठ थपथपा रही है।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि , उत्तर प्रदेश फेक एनकाउंटर का प्रदेश बन गया है। यूपी में फ़ेक एनकाउंटर करना जारी है. अधिकारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपना सब कुछ दाव पर रख कर सरकार के दबाव में ये काम कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा किअभी कुछ दिन पहले बलिया में एक समाजवादी पार्टी छात्र नेता की पीट पीटकर कर हत्या कर दी। अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में फ़ेक एनकाउंटर हो रहे हैं। विधानसभा में सीएम योगी ने बीते दिनों माफियाओं और अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी, जिस पर अखिलेश यादव ने कहा, वो मेरे आमने सामने सदन की बात है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि मिट्टी में मिला देंगे, मैं कहता हूँ बलिया में जो उनके लोगों ने एक यादव नौजवान की जान ले ली, क्या उनको मिट्टी में मिलायेंगे ?