अनुसूचित जाति और डॉ. बीआर आंबेडकर का हुआ अपमान

यूपी के शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास से अजीबोग़रीब मामला सामने आया है। जहां छात्रावास की कुछ उच्च जाती की छात्राओं ने पानी की टंकी पर अनुसूचित जाती की छात्राओं के लिए पानी न लेने के लिए नल पर पोस्टर लगा दिया है। अनुसूचित छात्राओं ने आरोप ने लगाया है कि उनके साथ पानी पीने पर रोक-टोक हो रही है। उच्च जाति की छात्राओं ने पानी की टंकी पर पोस्टर लगाया है। जिस पर लिखा है कि अनुसूचित जाति की छात्राएं पूछकर पानी लें। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

एसएस कॉलेज के निकट अनुसूचित जाति बालिकाओं का हॉस्टल है। जहां सभी वर्गों की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं निवास करती हैं। अनुसूचित जाति की छात्राओं ने सोमवार को चौक कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सामान्य और ओबीसी जाति की लड़कियां उन्हें परेशान कर रही हैं। उनकी जाति के साथ ही को लेकर टिप्पणी करती हैं। और उन्होंने डॉ बीआर आंबेडकर का भी सीधा अपमान किया है।  मंगलवार को चौक कोतवाली इंस्पेक्टर केबी सिंह ने छात्रावास में जाकर जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *