प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचयता माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल लेकर रवाना हुई । जहां अतीक अहमद ने भावुक शब्दों में कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) माफिया अतीक अहमद के एकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, सजायाफ्ता वकील खान शौलत हनीफ और फाइनेंसर खालिद जफर के घरों पर दस्तावेज ढूंढ़ने में लगी है।
अतीक के फाइनेंसर खालिद जफर के झलवा ट्रिपल आईटी रोड पर बने मकान में शाइस्ता परवीन को पनाह देने का भी आरोप है। ईडी ने अतीक के करीबीयों के एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी भी की है। 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। जल्द जब्त करने की तैयारी है। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज पुलिस की टीम बरेली से लेकर प्रयागराज रवाना हुई है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे ले जाया गया है।
अतीक अहमद की सिट्टी-पिट्टी गुल,बोला-मेरा परिवार बर्बाद हो गया

