मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग,चार ढेर 

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर आज बुधवार सुबह तड़के ही 04: 35 बजे करीब फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय करने के आदेश हो गए हैं। पूरे इलाके में नाकाबंदी है। सर्च ऑपरेशन जारी है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद किए गए हैं। आपको बतादें कीं एशिया की सबसे बड़ी बठिंडा छावनी में आज बुधवार सुबह अचानक फायरिंग हुई जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आर्मी सूत्रों से खबर आई है की चार सिविलियन लोग आर्मी की वर्दी पहन कर एक यूनिट से हथियार चोरी करने के मकसद से कैंट में आए। 

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर उनकी कुछ संदिग्ध गतिविधियां नोटिस की गई जिसके बाद जवानों पर उन्होंने फायरिंग की। गोलीबारी में चार लोग मौके पर ही ढेर हो गए। इस घटना की सूचना जैसे ही आर्मी के बड़े अधिकारियों की को मिली तो वो मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान में जुट गए। कैंट में रहने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। पंजाब पुलिस को  घटनास्थल से बाहर ही रोका गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *