सीएम धामी आज पौड़ी के दौरे पर,कई योजनाओं का किया शिलान्यास

पौड़ी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल इलाके के दौरे में पहुंचे थे। यहां उन्होंने चौबट्टाखाल में आयोजित कार्यक्रम में 129 करोड़ 11 लाख की 22 कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी बीच सीएम धामी ने कार्यक्रम में लैंसडाउन नगर का नाम देश के पहले सीडीएस रहे स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम पर करने का ऐलान किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को जरूरी प्रस्ताव भेज दिया गया है।
सीएम धामी आज चौबट्टाखाल के दौरे पर रहे। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। इस बीच सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का टारगेट है कि प्रदेश के हर नागरिक तक स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए ।
वहीं, चौबट्टाखाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में जितनी योजनाएं चल रही है। वे जनकल्याणकारी हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले एक साल में अनेक जनकल्याणकारी फैसले लिए हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लैंसडोन का नाम बदलकर शहीद बिपिन रावत के नाम पर रखने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कौ सौंपा था। जहां आज इस पर सीएम धामी ने सहमति जताई है। वहीं, सीएम धामी आज नैनीताल जिले के कालाढूंगी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने कालाढूंगी विधानसभा के लिए 95 करोड़ से ज्यादा लागत की 36 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने चौबट्टाखाल में पुस्तकालय भवन एवं बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण, 24 शय्याओं के पर्यटक आवास गृह का निर्माण और सतपुली के ऑफिस के निर्माण,विकासखण्ड बीरोंखाल के आवासीय टाइप2 के निर्माण का शिलान्यास किया।