चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में अंतरकलह जारी है जिसके चलते आज कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा की मांग की है। आपको बतादें कि बैठक में इस्तीफा की मांग करने की ज़िम्मेद्दारी हरीश रावत ने ली है। इस ज़िम्मेद्दारी को हरीश रावत को सौपा गया है। आज पंजाब के सभी पार्टी विधायकों की अचानक बैठक कार्यालय पर राखी गई है। ये बड़ी और अहम् बैठक आज शाम को पांच बजे होगी। पंजाब के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बैठक खबर ट्वीट के माध्यम से दी है।
पंजाब के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने समर्थक सभी विधायकों को बैठक में जरूर मौजूद रहीं के आदेश दिए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों की एक बैठक दोपहर दो बजे सिसवां स्थित आवास पर बुलाया है। आज अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर कयास ज़ोरो पर हैं शायद आज अमरिंदर इस्तीफ़ा दे सकतें हैं। आज होने वाली इस विधायक दाल की बैठक इस बात पर जोर देने वाली है कि कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से जल्द हटाया जाए। ये मांग पूरी रणनीति के तहत की जाएगी। विरोधी खेमा विधायक दल की बैठक के दौरान ही फ्लोर टेस्ट की मांग करेगा, ताकि कैप्टन पर दबाव बनाया जा सके। आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने एक ट्ववीट किया कि पंजाब में पार्टी के संकट का राहुल गांधी ने शानदार समाधान ढूंढ निकाला है।
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फैसला,कैप्टन का इस्तीफ़ा मांगने की ज़िम्मेद्दारी हरीश रावत को मिली

