लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तीखे तेवर,होगी ये कार्रवाई  

नैनीताल : सरकारी भूमि पर अवैध मजारें तैयार करने वालों की अब एक नहीं सुनी जाएगी और सीएम धामी ने इसपर तीखे तेवर दिए हैं। सतपुली और कालाढूंगी में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में सरकारी जमीन पर जहां भी अवैध मजारें हैं, उन्हें हटाया जाए नहीं तो सरकार अब लैंड जिहाद नहीं चलने देगी। 
कालाढूंगी में धामी ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से अधिक स्थान ऐसे सामने आये हैं जहां मजारें बना दी गईं हैं। जब इन मजरों को खोदा गया तो वहां किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। हम किसी के खिलाफ नहीं है, पर जमीन पर जबरन कब्जा भी नहीं होने देंगे। कहीं पर भी लैंड जिहाद को आगे नहीं बढ़ने देंगे।  इलाकों में घुसपैठ के खतरे की आशंका पर सीएम ने कहा कि कई जगहों पर जनसंख्या में असंतुलन हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। गैर कानूनी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *