देहरादून : प्रदेश के निकायों में नवंबर में होने जाने वाले चुनावों को लेकर पहले ओबीसी आरक्षण को लेकर जारी एकल सदस्यीय समर्पित आयोग जनता की राय भी इसमें शामिल करेगा। इसकी शुरुआत आयोग हरिद्वार से करेगा। दूसरी ओर, शहरी विकास निदेशालय के स्तर से ओबीसी सर्वे का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।
प्रदेश में हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी सर्वेक्षण के बाद आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद आरक्षण तय हुआ था। अब नवंबर में नगर निकायों में चुनाव होने जा रहे हैं, जिससे पहले निकायों का ओबीसी सर्वेक्षण का काम चल रहा है। हरिद्वार जिले के निकाय क्षेत्रों में आपत्तियों और सुझावों से इसकी शुरुआत जल्द ही की जा रही है।

