उत्तरकाशी : आज उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर एक कार स्यांसू पुल के पास अनियंत्रित होकर टिहरी झील में जा गिरी। इस बड़े हादसे में करीब तीन लोगों के लापता होने की खबर है। घटना की सूचना पर राजस्व, धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गयीं हैं।
बीते दिन (शुक्रवार) को शाम करीब 19:45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दिल दहलाने वाला बड़ा हादसा हुआ। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित हो गई और टिहरी झील में जा समाई। जिसमें तीन लोग सवार थे। जिनके नाम शीशपाल पुत्र नामालूम निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल, सोनू पुत्र नामालूम निवासी सुनारगांव टिहरी गढ़वाल तथा शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी गढ़वाल सामने आये हैं।
वहीं वहां मौजूद लोगों के मुताबिक़,कार में तीन से चार लोग सवार थे। इधर, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना मे टिहरी बांध की झील मे डूबे व्यक्तियों के बारे मे अभी ठोस जानकारी नहीं मिली, घटना से पूर्व उनके यहाँ आने की जांच की जा रही है।
हादसा: टिहरी झील में गिरी काल,तीन लापता

