उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर मास्क न लगाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

अगर आप भी अब सुनहरे मौसम का लुत्फ़ उठाने पहाड़ों की तरफ रुख करने वाले हैं तो पहले ये जान लें की उत्तराखंड के मसूरी और ऋषिकेश के अलावा जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर अब कोरोना सुरक्षा के लिए उपयोग हो रहे मास्क अब बेहद जरूरी हो गया है।  सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क या थूकते हुए पकड़े गए तो पांच सौ रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। और अगर दुबारा पकडे गए तो 700 रूपए का जुर्माना लगेगा। तीसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर एक हजार रुपये जुर्माना देना पड़ सकता है।

बिना मास्क के साथ ही यदि कोई भी व्यक्ति सड़क पर थूकता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे भी जुर्माना देना पड़ सकता है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। आपको बतादें कि इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। 
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश दिया है।  ऐसे में स्थानीय लोगों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना थोड़ी बढ़ जाती है।इतना ही नहीं बल्कि कोरोना संक्रमण के बचाव में अब गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने के भी आदेश पारित हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *