प्रदेश के 13 गांवों में हुई ख़ास तैयारी शुरू 

चमोली : प्रदेश सरकार की मुहिम रंग ला रही है, अब डिम्मर गांव की महिलाएं अहम खेत्रम गच्छामी, तत्र घासम गृहणामी..(मैं खेत जा रही हूं, वहां से घास लेकर घर आऊंगी) इसी तरह संस्कृत भाषा में आपस में बातें की जाएगी। प्रदेश के संस्कृत निदेशालय ने राज्य के 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्राम बनाने का बीड़ा उठाया है। चमोली जिले के डिम्मर गांव को आदर्श संस्कृत ग्राम के रूप में चयनित किया है और गांव में महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों को संस्कृत भाषा का ज्ञान दिया जाएगा।

इसके लिए गांव में एक संस्कृत प्रशिक्षित व्यक्ति का चयन किया जाएगा जो ग्रामीणों को संस्कृत भाषा बोलना सिखाया जाएगा। इसके लिए उसे 12000 रुपये प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा। कर्णप्रयाग-सिमली मोटर मार्ग पर कर्णप्रयाग से 7 किलोमीटर की दूरी पर डिम्मर गांव स्थित है। 500 परिवारों के इस गांव में लगभग 250 ब्राह्मण, 150 राजपूत और 100 अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *