नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हुगली में हुए दंगे पर चुप्पी तोड़ी है उन्होंने बीते रविवार को कहा है कि हुगली शोभा यात्रा के दौरान हंगामा करने वाले दोषियों को आज रात तक गिरफ्तार किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा, ‘सुरक्षाबल समय पर पहुंच गए हैं, और दोषियों को आज रात ही गिरफ्तार किया जाएगा और सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। इस तरह की गुंडागर्दी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को असफल बनाती है।उन्होंने कहा है कि ‘गुंडों को पूरी सख्ती से कुचला जाएगा। वह उस दिन को कोसने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिस दिन वे पैदा हुए थे। लोकतंत्र को पटरी से नहीं उतारा जा सकता है। राज्य इस आगजनी और लूटपाट को खत्म करने के लिए दृढ़ है।
गुंडों को कुचल दिया जाएगा : बंगाल राज्यपाल

