अशरफ पर बड़ी कार्रवाई, बैरक में हुआ कुछ ऐसा

बरेली : माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के बंद होने की वजह से संवेदनशील बनी जिला जेल में बीते शनिवार रात आला अधिकारियों ने फिर छापेमारी की और बैरकों की अपने सामने तलाशी कराने के साथ ही कर्मचारियों के अलावा  जेल के अंदर आने वाले लोगों की गतिविधियों का बंदियों से बात करके पता किया। अशरफ के मददगारों पर कार्रवाई के बाद भले जी जेल प्रशासन सबकुछ सामान्य दिखाने का प्रयास कर रहा है, वास्तविकता इससे इतर है।

जेल परिसर में अफसरों की बढ़ती सक्रियता इन दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी राहुल भाटी, पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार पहुंचे।  बताया जा रहा है की दो दिन पहले भी अधिकारियों ने जिला जेल में छापा मारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *