अमित शाह बोले इतने घोटाले करते इतनी उम्र हो गई, पेट नहीं भरा क्या?

शिवपुरी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं में अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया है।  जिसमें उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने साढ़े तीन सौ करोड़ का मोजरबेयर घोटाला किया है और 2400 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में उनका सीधा नाम है। 600 करोड़ का इप्को घोटाला भी उन्ही ने किया है।

 25 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का घोटाला कमलनाथ ने किया। इतनी आयु हो गई, पेट नहीं भरा क्या? क्या करना है भाई!अमित शाह ने शिवपुरी जिले के करैरा में कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश में डेढ़ साल पद पर रहे और उन्होंने कुछ काम तक नहीं किया। कमीशनखोरी का उद्योग स्थापित किया। ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया। बेटा-दामादों के कल्याण का उद्योग स्थापित किया। भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री लगाने का काम किया। शिवराज जी की 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाएं बंद कर दी। मुझे पता है कि कमलनाथ आने वाले नहीं हैं। भगवान न करें, कमलनाथ आ गया तो किसानों को 12 हजार मिलना भी बंद हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या में जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहां मंदिर बनना था या नहीं? कांग्रेस पार्टी 70 साल से मंदिर के प्रश्न को लटका, अटका और भटका रही थी। मोदी जी ने एक दिन सुबह चुपचाप जाकर भूमिपूजन किया। मैं तो निमंत्रण देने आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *