एक्सप्रेसवे पर चलना हुआ महंगा,NHAI ने बढ़ाया टोल टैक्स

नई दिल्ली : एक्सप्रेसवे पर घूमना आज से और महंगा हो गया है। आज से एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक्सप्रेसवे और हाईवे पर 1 अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ा दिया है। अलग-अलग केटेगरी की गाड़ियों के लिए अलग-अलग टोल टैक्स निर्धारित किया गया है। बता दें, टोल टैक्स में बढ़ोतरी पांच से 15% तक की गई है। वहीं, कम दूरी के लिए आपको 10 परसेंट ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा।
NHAI के मुताबिक, बीते दिनों में एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है. जिसके चलते NHAI ने टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे ट्रैफिक से निपटने में मदद मिलेगी।
NHAI ने दिल्ली से जयपुर, हिसार, आगरा, बुलंदशहर और चंडीगढ़ को जाने के लिए टोल टैक्स में 7 परसेंट की बढ़ोतरी की है। नए टैक्स रेट के मुताबिक, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर अब आपको कम से कम 95 रुपये टैक्स देना पड़ेगा। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मिनिमम टोल टैक्स को अब बढ़ाकर 105 रुपये कर दिया गया है।