सुप्रीम कोर्ट से सिद्धू को राहत,सजा पर सुनाया फ़ैसला

पटियाला : पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा। जेल से रिहा होने की जानकारी सिद्धू के ट्विटर हैंडल से दी गई है। बता दें कि 1988 के एक रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी और उसके बाद से वह पटियाला जेल में बंद है। पिछले साल 19 मई को वह दोषी करार दिए गए थे। नवजोत सिंह सिद्धू की 26 जनवरी को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ स्कीम के तहत समय से पहले रिहाई की खबर सामने आई थी।
इस स्कीम के तहत बताया गया कि 52 कैदियों की लिस्ट में सिद्धू का नाम भी शामिल था, लेकिन पंजाब सरकार ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था. अब वह 1 अप्रैल को रिहा हो सकते हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक उनकी सजा 16 मई को पूरी हो रही है, लेकिन उनके अच्छे कामों की वजह से उन्हें रिहा किया जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू की 27 सितंबर 1988 को पटियाला में पार्किंग को लेकर किसी गुरनाम सिंह नाम के शख्स से कहासुनी हो गई थी. इसके बाद सिद्धू ने उसकी पिटाई कर दी, जहां बाद में उसकी मौत हो गई थी.करीब 34 साल बाद इस मामले में फैसला आया और वह दोषी पाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में उन्हें 10 महीने जेल की सजा सुनाई। वहीं सिद्धू के पत्नी ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगाया था।