खेल जगत से बड़ी ख़बर,कोहली रोहित को उपकप्तानी से चाहते हैं हटाना

गौरतलब है कि इंडियन टीम के कप्तान खिलाड़ी विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में टीम कप्तानी पद से इस्तीफ़ा दिया है। अब विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप होने के बाद कप्तानी पद से निरस्त हो जाएंगें। उनके इस्तीफे के बाद अब एक बड़ी शॉकिंग खबर सुनने में आई है कि  विराट कोहली खिलाड़ी  रोहित शर्मा को उपकप्तानी के पद से हटाना चाहते थे। इस मुद्दे पर कोहली इस पद के लिए चुनें गए  गए थे। इस खबर ने जाहिर करदिया है कि कोहली और रोहित के बीच सम्बन्ध सामान्य नहीं हैं।
विराट ने रोहित को पद से हटाने के लिए चयन करने वाले लोगों को रोहित की उम्र को लेकर बाते कहीं थी। विराट ने कहा था कि  रोहित अब 34 साल के हो गए हैं। ऐसे में उपकप्तानी नए खिलाड़ियों को सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने चयनकर्ताओं से बातचीत में के एल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के नाम आगे किए थे। विराट ने वनडे में उपकप्तानी का पद राहुल और टी-20 में पंत को देने की सिफारिश  की है। बीसीसीआई को उनका यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया था। बोर्ड का मानना था कि विराट अपना उत्तराधिकारी नहीं चाहते थे। पिछले साल नवंबर में आईपीएल के दौरान रोहित के चोटिल होने के बाद राहुल को सीमित ओवरों के क्रिकेट का उपकप्तान घोषित किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *