खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पीछे पुलिस लगातार पड़ी हैं लेकिन उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है। अभी तक उसका सुराग हाथ नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि अमृतपाल पंजाब पुलिस को चकमा देकर जिस बाइक से आरोपी भागा है, उसे जालंधर से 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके से बरामद किया गया और बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। अमृतपाल के करीबियों की धड़पकड़ जारी है। लुधियाना में उसके चार और साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें हनी सिंगला, गुरनाम सिंह, सिमरनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह इसमें लिप्त है।वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अमृतपाल सिंह को भगाने के पीछे 38 वर्षीय पापलप्रीत सिंह का दिमाग था। पापलप्रीत अमृतपाल सिंह का गुरु माना जाता है। मंगलवार को जारी सीसीटीवी फुटेज में जिस बाइक पर अमृतपाल बैठा दिख रहा है, उसे पापलप्रीत ही चला रहा था। खालिस्तान संबंधी गतिविधियों को चलाने के लिए वह आईएसएआई से निर्देश भी लेता रहा है।
अमृतपाल से जुड़ी बड़ी खबर, अमृतपाल के गुरु का नाम आया सामने

