गांधीनगर : बीते दिन कल (बुधवार) को गुजरात मंत्रिमंडल का विस्तार होना था जो शपथ ग्रहण समारोह आज हुआ है। जरात में आपको बतादें कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पुराने सभी मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। भूपेंद्र मंत्रिमंडल में कुल 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, आज इन सभी 24 मंत्रियों में सभी चेहरे नए हैं। 10 विधायक कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होने वाली है। भूपेंद्र मंत्रिमंडल में जिन 24 मंत्रियों ने शपथ ली है उनमें एक भी ूर्व सीएम रुपानी के समूह से नहीं हैं। जिनमें राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी,ऋषिकेश पटेल,पूर्णश कुमार मोदी,राघव पटेल,उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई,किरीट राणा, गणेश पटेल, प्रदीप परमार,हर्ष सांघवी, जगदीश ईश्वर,बृजेश मेरजा,जीतू चौधरी, मनीषा वकील,मुकेश पटेल,निमिषा बेन,अरविंद रैयाणी,कुबेर ढिंडोर, कीर्ति वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार,राघव मकवाणा,विनोद मरोडिया,देवा भाई मालवरूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इस कदम से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
भूपेंद्र सरकार में रुपाणी के सभी मंत्रियों की छुट्टी,24 विधायक बने मंत्री

