प्रदेश में अमृतपाल को समर्थन दे रहे युवक पर केस

काशीपुर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन वाली पोस्ट फेसबुक पर साझा करने वाले युवकों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास में लगी हुई है। 
मंडी चौकी के एसआई मनोहर चंद्र ने तहरीर में कहा है कि ब खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के समर्थन में ग्राम दादूवाला हिडिंबा मंदिर के पीछे रहने वाले गुरविंदर सिंह वैंस उर्फ बाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि गुरमुखी में की गई पोस्ट में बाबी ने अमृतपाल सिंह का समर्थन किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-बी (1) (सी) व 505 (2) में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *