नैनीताल के कालाढूंगी में जूनियर बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन संजय बिष्ट की सड़क हादसे में निधन हुआ है,चैंपियन की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। आपको बतादें कि कमोला निवासी संजय बिष्ट(45) सोमवार की शाम अपने घर के लिए निकले थे जहां कमोला के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी,इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि मृतक संजय ने 1990 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग की जूनियर प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप की जीत पाई थी और मृतक के पिता स्टेट बैंक से मैनेजर के पद से रिटायर थे, जिनकी कुछ समय पूर्व ही मौत हो गई थी। परिवार में उनकी मां एक बेटा व पत्नी हैं
प्रदेश : नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियन की मौत

