गुजरात मंत्रिमंडल में विवाद जारी आज होने वाला शपथ ग्रहण टला,जानिए कब होगा आयोजन 

गुजरात की राजनीति में जब से बदलाव हुए है वह की हवा बदली बदली है। जिसके बाद आज बुधवार को होने वाला कैबिनेट का विस्तार टल गया है। ख़बरों की माने तो,कैबिनेट को विस्तृत होने के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह की बातें भी सामने आ रही हैं।  आपको बतादें कि भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं, जिसे लेकर पार्टी के कई नेता इससे गवारा नहीं करते इसी वजह से पहले मंत्रियों का शपथग्रहण आज ही दोपहर में होना तय हुआ था, लेकिन अब ये समारोह गुरूवार को दोपहर तक के लिए टाल दिया गया है। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट कल यानी 16 सिंतबर को दोपहर डेढ़ बजे होगी। यह आयोजन कल राजभवन में रखा गया है। 

भूपेंद्र पटेल के इस फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मौजूदा डिप्टी सीएम नितिन पटेल और मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा सभी बेहद नाखु श हैं। डिप्टी सीएम नितिन पटेल को केवल मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जिससे पार्टी में आपसी टकराव  और बढ़ने की आशंका बनीं हुई है। कहा जा रहा है कि पटेल अपने मंत्रिमंडल में कई नए चहरों को ला सकते हैं। लगभग सभी मंत्रियों में बदलाव होंगें । साथ ही कई महिलाओं को भी जगह मिल सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *