प्रदेश शिक्षकों के लिए आदेश जारी,नहीं कर सकेंगे मनमानी 

देहरादून : प्रदेश में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी जिसके मद्देनज़र अब प्रदेश शासन ने बड़ा एलान करते हुए छह महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती से रोक लगाईं है और शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शासन की ओर से आदेश जारी भी कर दिया गया है।

शिक्षा महानिदेशक ने इस विषय में बताया है कि विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगा हुआ है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त सावधानी की जा रहीं हैं। कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दल गठित गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *