नैनीताल : उत्तराखंड की बेहद मान्यता वाली और सच्ची श्रद्धा का प्रतीक मां पूर्णागिरि मंदिर के मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। जहां शुभारम्भ के मौके पर कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य से सीएम धामी का स्वागत सत्कार किया गया। उनके साथ इस दौरान सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी किसी वजह से नहीं पहुँच सके। प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्था रखने वाले भक्त यहाँ कितनी भी परेशानी हो पहुँचते हैं। होली के अगले दिन यानी आज नौ मार्च से शुरू हो चुके पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में छह सेक्टर तैयार हुए हैं। इसके अलावा टनकपुर सेक्टर में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी को और बनबसा मेला क्षेत्र सेक्टर में नगर पंचायत ईओ राकेश कोटिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट पद सौपा गया है।
मां पूर्णागिरि मेले का हुआ शुभारम्भ,हुआ भव्य स्वागत

