तिहाड़ जेल में भी मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी,ईडी की टीम मौजूद 

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बीते दिन तिहाड़ जेल भेजा गया जहां आज मंगलवार को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले को लेकर उनसे प्रवर्तन निदेशालय भी उनसे पूछताछ कर रही है। ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए अदालत से इजाजत लेकर तिहाड़ जेल में सवाल-जवाब करने के लिए पहुंच गई है। सिसोदिया से पूछताछ जारी है। 

आरोप-
मनीष सिसोदिया और आप के अन्य सदस्यों के खिलाफ सीबीआई का कहना है कि उन सभी ने रिश्वत के बदले कुछ व्यापारियों को शराब के लाइसेंस बनाकर दिए और उत्पाद शुल्क नीति में इस तरह से बदलाव किया गया जिससे कुछ व्यापारियों को लाभ हुआ और इसके बदले रिश्वत ली गई।

दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना की तरफ से मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद कथित घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने मामले दर्ज किए। उपमुख्यमंत्री ने वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *