सरकारी नौकरियों के नाम पर देशभर के युवाओं को ठगने का लंबा षड़यंत्र रचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार क्र लिया गया है। आरोपी भारतीय युवा खेल परिषद नाम से वेबसाइट संचालित करते थे उस वेबसाइट पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन कार्या जाता था और उसके बाद विभिन्न विभागों के ऑफर लेटर उन्हें मेल के माध्यम से भेजकर एक-एक युवा से डेढ़ से दो लाख रुपये वसूल किए जाते थे। इस धंधे में शामिल कई आरोपी अभी एसटीएफ की हाथ नहीं आया है।एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा है कि कुछ दिन पहले कुछ युवाओं ने अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई और युवाओं से डेढ़ से दो लाख रुपये आयकर विभाग, रेलवे और अन्य विभागों में नौकरी के नाम पर लिए गए थे। सबसे पहले भारतीय युवा खेल परिषद की वेबसाइट पर इनसे 700 रुपये लेकर रजिस्ट्रेशन कराये थे। इन सभी खाता धारकों के नामों की सूची में आनंद कुमार महतो, राखी रानी और मनीष कुमार शामिल है।
कहा के है ये सभी –आनंद महतो निवासी सेक्टर 22 नोएडा, योगेंद्र कुमार योगेश निवासी अशोकनगर, दिल्ली और संजय रावत निवासी राधेश्याम विहार, मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया। इनमें संजय रावत खुद को भारतीय युवा खेल परिषद का डायरेक्टर है।एसटीएफ ने ये भी खुलासा किया है कि ये सभी विदेश भेजने का भी झांसा देते थे।

