महिला सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत,सीएम ने की घोषणा 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज गुरूवार को प्रदेश महिला सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई जहां सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की का शुभारम्भ किया।  महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग तथा गृह विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में बालिकाओं की आत्मरक्षा, गौरा शक्ति एप, महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों के बारे में बताया। 

इसके अलावा आज महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की सीएम धामी ने कहा कि हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है वहीं दूसरी ओर मां जगदम्बा को इस श्रृष्टि का मूल कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाओं पर रोकथाम के लिए व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा और मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे व्यक्ति या समूह को विशेष अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *