उमेश पाल की हत्या में अब लगातार कड़ी कार्रवाई होती नज़र आ रही है इसमें वांछित बदमाशों में से एक बदमाश के घर पीडीए का बुलडोजर चल रहा है। धूमनगंज थाना इलाके के कालिंदीपुरम कसारी मसारी में कार्रवाई जारी है। मौके पर भारी फोर्स उपस्थ्ति है। पीडीए के अफसर वहा मौजूद हैं और साथ ही गुड्डू मुस्लिम का घर है।इसके अलावा उमेश पाल की हत्या में नामजद गुड्डू मियां, 22 साल पहले एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में खोराबार थाने से जेल गया और उसकी गिरफ्तारी बिहार के बेउर जेल के पास से ही हुई। जेल के बाहर से तत्कालीन एसओजी प्रभारी ओपी तिवारी ने गुड्डू और सुल्तानपुर के उसके एक साथी को भी धर दबोचा था।
बेउर जेल में बंद गोरखपुर के बदमाश ने गुड्डू को पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसी बड़े नेता की हत्या की सुपारी दी थी। वो उससे मिलने जेल पहुंचा था। एसओजी टीम को यह भी पता चला कि गुड्डू कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का खास गुर्गा रह चुका है। उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे थे। घटना के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले थे।

