उत्तराखंड में आज मौसम विभाग की ओर से भारी बारसिह की सम्भावना जताई गई है। आज सुबह से बारिश से ही दिन की शुरुआत हुई है। राजधानी देहरादून सहित ज्यादातर इलाकों में तड़के ही बारिश शुरू हुई हैं। देहरादून सहित सभी जिलों में मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। दून, नैनीताल, चंपावत के साथ ही पर्वतीय क्षेेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में तो गर्जना के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला आगे चार दिन यानी 17 सितंबर तक जारी रहेगा। आज सुबह नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं पौड़ी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई है इसी तरह की बारिश की आशंका जताई गई है। आंशिक रूप से आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, सोमवार सुबह दून में बादल छाए रहे। दोपहर और शाम के समय कई क्षेत्रों में तेज बौछारें भी पड़ीं। रातभर बारिश तेज़ होने की वजह से जनजीवन प्रभावित है। नदी नाले भी ऊफान पर हैं। मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया हो गया है।
उत्तराखंड में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी,उफान पर आयीं कई नदिया

