मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी, धारा 144  लागू 

नई दिल्ली : गौरतलब है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामलें में बीते दिन गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की उनसे पूछताछ हुई और सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है और साथ ही आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमला भी कर रही है।मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।इसके आलावा कल आप के 36 नेताओं को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है।आज सोमवार को मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी है और CBI मुख्यालय को छावनी में तब्दील किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *